गोण्डा। शुक्रवार को सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी0 जी0 कॉलेज गोंडा मे बालिका शिक्षा के क्षेत्र मे ऐतिहासिक योगदान देने वाली महाविद्यालय की संस्थापिका श्रद्धेय डॉ कृष्णा सिन्हा की जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया |
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ आरती श्रीवास्तव, व्यवस्थापिका डॉ. आनंदिता रजत एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने डॉ कृष्णा सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की औपचारिक शुरुवात की |

कार्यक्रम मे मेहंदी प्रतियोगिता,राखी निर्माण प्रतियोगिता, एकल गायन प्रतियोगिता तथा अंग्रेजी एवं हिन्दी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया|सर्वप्रथम मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे 32 छात्राओ ने प्रतिभाग किया| प्रथम स्थान फातिमा, द्वितीय स्थान बुशरा इस्माइल तथा तृतीय स्थान आर्या तिवारी एवं सांत्वना पुरुस्कार श्रद्धा गंगवार एवं आलिशा को प्राप्त हुआ | मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल मे डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. मौसमी सिंह एवं कंचनलता पाण्डेय शामिल रही | तत्पश्चात राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे 15 छात्राओ ने प्रतिभाग किया |प्रथम स्थान कशिश रॉय, द्वितीय स्थान संजना जैसवाल, तृतीय स्थान जारा अली तथा सांत्वना पुरुस्कार सीमा वर्मा एवं अर्चना चौहान को प्राप्त हुआ | राखी निर्माण प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल मे अनु उपाध्याय, सुनीता पाण्डेय, सुनीता मिश्रा एवं सुषमा सिंह शामिल रही।

इसके पश्चात एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे 16 छात्राओ ने प्रतिभाग किया| प्रथम स्थान माही त्रिपाठी,द्वितीय स्थान अंशिका कौशल, तृतीय स्थान सौम्या सोनी तथा सांत्वना पुरुस्कार सिमरन शुक्ला एवं ईशा श्रीवास्तव को प्राप्त हुआ| एकल गायन प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल मे किरण पाण्डेय, वर्तिका श्रीवास्तव एवं मानवेंद्र श्रीवास्तव शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंतिम चरण मे अंग्रेजी एवं हिन्दी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे 9 छात्राओ ने हिस्सा लिया |हिन्दी काव्य मे प्रथम स्थान निहारिका, द्वितीय स्थान कशिश , तृतीय स्थान संज्ञा एवं अंग्रेजी मे एकल स्थान आस्था दिवेदी को प्राप्त हुआ|अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता की निर्णायक मण्डल मे डॉ. हरप्रीत कौर तथा हिन्दी काव्य पाठ प्रतियोगिता की निर्णायक मण्डल मे डॉ.अमिता श्रीवास्तव शामिल रही|
प्रतियोगिता सम्पन्न होने के पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव एवं व्यवस्थापिका डॉ. आनंदिता रजत ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरुस्कार देकर सम्मानित किया |
प्रतियोगिता को सफल बनाने मे डॉ. नीतू सिंह, डॉ. आशु त्रिपाठी,डॉ. रश्मि द्विवेदी, डॉ. साधना गुप्ता, डॉ. विमला, डॉ. कुमकुम सिंह, हिमांशी मिश्रा सुवेन्दु वर्मा, मोनिका श्रीवास्तव, समता धनकानी आदि का विशेष योगदान रहा |
