गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी.जी. कॉलेज, गोंडा के रेडियो ज्ञानस्थली 89.6 FM में ATC Labs, Noida के सौजन्य से संचालित छह माह के डिजिटल मास कम्युनिकेशन के द्वितीय बैच का सर्टिफिकेट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इस अवसर पर देवीपाटन मंडल के डीआईजी श्री अशोक कुमार शुक्ला ने कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालों में आयुषी पाठक, ललिता गुप्ता, श्रद्धा गंगवार, निधि सिंह, अखिलेश्वरी श्रीवास्तव, सुहानी , संध्या ,जिज्ञासा श्रीवास्तव, सौम्या ,सृष्टि सिंह और वैष्णव सिंह शामिल रहे। समारोह में अभिभावक भी उपस्थित थे। उन्होंने प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया कि विद्यार्थियों ने डिजिटल मास कम्युनिकेशन का पूरा कोर्स अच्छी तरह से सीखा और सफलतापूर्वक पूरा किया।
अपने संबोधन में डीआईजी महोदय ने कहा कि डिजिटल मास कम्युनिकेशन का भविष्य बहुत उज्ज्वल है और यह आज की पीढ़ी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। विद्यार्थियों को अपने कौशल को विकसित करने, तकनीकी ज्ञान का सदुपयोग करने तथा मीडिया के क्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाशने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव तथा रेडियो ज्ञानस्थली 89.6 FM की निदेशक डॉ. आनंदिता रजत उपस्थित रहीं।
डिजिटल मास कम्युनिकेशन कोर्स के अंतर्गत विद्यार्थियों को रेडियो प्रसारण, anchoring,समाचार लेखन,वीडियो और ऑडियो एडिटिंग ,पर्सनालिटी डिवलपमेंट,संपादन एवं डिजिटल मीडिया से संबंधित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण RJ अदनान, एडिटर हरिओम, डॉ. तन्वी जायसवाल, RJ मनु, RJ उन्नति, स्नेहा दास एवं एडिटर रचना द्वारा प्रदान किया गया। इन सभी प्रशिक्षकों ने अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और मीडिया के क्षेत्र में कार्य करने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में मार्गदर्शन दिया।

ATC Labs के CEO एवं President डॉ. दीपेन सिन्हा, जो वर्तमान में अमेरिका में हैं, ने कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ भेजीं।

You must be logged in to post a comment.