अपराध • उत्तर प्रदेश • गोंडा • लाइफस्टाइल

पानी के पाउच की चल रही थी अवैध फैक्टरी, एसडीएम ने मारा छापा किया सीज

गोण्डा ! नगर के घोषियाना स्थित शादाब हुसैन नामक व्यक्ति द्वारा अवैध पानी के पाउच बनाने की सूचना प्राप्त होने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा छापा मारा गया।

मौके पर शादाब हुसैन द्वारा बिना उचित खाद्य लाइसेंस लिए बिना पानी के पाउच पैक किए जा रहे थे।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा पानी के पाउच का नमूना लेकर बने हुए17 बोरी पानी पाउच को सीज कर दिया गया है।पैकिंग मशीन को भी सीज कर दिया गया है।लिए गए सैंपल को जांच हेतु भेजा जा रहा है जिसकी रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार तथा हीरा लाल द्वारा उपरोक्त कार्यवाही की गई।

इस दौरान सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम भी मौजूद रहे।

About the author

राजेंद्र सिंह

राजेंद्र सिंह (सम्पादक)

aplikasitogel.xyz hasiltogel.xyz paitogel.xyz
%d bloggers like this: