गोंडा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में गोंडा जनपद के लाल भारतीय टीम के उप कप्तान लक्ष्य राय चंदानी की पैतृक आवास पर पहुंचकर फूल माला व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
अभी जल्द में ही श्रीलंका में हुई सीरीज में लक्ष्य रायचंदानी ने सिंगल शतक व दोहरा शतक लगाकर देश का व जनपद का नाम रोशन किया है जनपद के कर्मचारियों में खुशी की लहर है संगठन के पदाधिकारी ने गोंडा उनके पैतृक आवास में पहुंचकर जोरदार स्वागत किया भविष्य में भारतीय टीम का कप्तान बनने की बधाई दिया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष आरती तिवारी जिला संप्रेक्षक राम रूप वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक लोकनाथ शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष मनकापुर अतुल तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष छपिया प्रदीप वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज सनी राम ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज राम सजीवन तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष हलदरमऊ रमेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कटरा बाजार हरेंद्र सिंह ब्लॉक महामंत्री झंझरी हरीश मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष रुपईडीह लखन लाल पासवान ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर रघुनाथ मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष बभनजोत धर्मेंद्र वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शुक्ला महेश चौरसिया रामकरन वर्मा लेखराज तिवारी ज्ञान प्रकाश जायसवाल सहित दर्जनों पदाधिकारी ने बधाई दिया
