गाजियाबाद। हिन्दू रक्षा दल युवा मोर्चा द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में कुलदीप राठौर को क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कुलदीप राठौर को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। नई जिम्मेदारी मिलने पर कुलदीप राठौर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसका पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया संगठन के विचारों, गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में उनका प्रयास रहेगा कि संगठन की गतिविधियों एवं सकारात्मक सामाजिक कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार तरीके से पहुंचाई जाए तथा युवाओं को संगठन की गतिविधियों से जोड़ा जाए।
कुलदीप राठौर ने कहा कि वह संगठन के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेंगे और संगठन को डिजिटल एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए केवल सम्मान नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और विश्वास है, जिसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
