अपराध उत्तर प्रदेश गोंडा लाइफस्टाइल

नहीं मिला सुविधा शुल्क तो लेखपाल ने भूमि को दिखा दिया विवादित, अपर आयुक्त को मिली जाँच

देवीपाटन में शक्ति संवाद: दैनिक मॉनिटरिंग के आदेश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

गोण्डा। देवीपाटन मंडल मुख्यालय स्थित आयुक्त कार्यालय, गोण्डा में सोमवार को नवागत आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में “मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष महिला जनसुनवाई में कुल 14 महिलाओं ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी शिकायतें सीधे प्रशासन के उच्च स्तर तक पहुंचा सकें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही वार्ता की और निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण 5 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही, किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता और पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, अवैध कब्जा एवं उत्पीड़न जैसे मामले प्रमुख रूप से सामने आए। माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद में ग्राम कन्धरातेजी की रेनू ने लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पति व ससुर की मृत्यु के बाद वरासत हेतु आवेदन किया, लेकिन लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाकर प्रकरण को विवादित दिखा दिया। आरोप है कि 30 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर ऐसा किया गया। रेनू के दो छोटे बच्चे हैं और उन्हें संपत्ति पर कब्जा भी नहीं मिल पा रहा है। इस पर आयुक्त ने अपर आयुक्त को जांच कर वरासत दर्ज करने की निर्देश दिये साथ ही कहा बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिया जाए। साथ ही महिला को विधवा पेंशन का लाभ देने एवं राशन कार्ड बनवाने के निर्देश डीपीओ को दिए।

आयुक्त ने सभी प्रकरणों को प्राथमिकता में रखते हुए अधिकारियों को मौके पर जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक प्रकरण की दैनिक मॉनिटरिंग करते हुए समयसीमा के भीतर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा शिकायतकर्ताओं को अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल भी उपस्थित रहे।

About the author

राजेंद्र सिंह

राजेंद्र सिंह (सम्पादक)

Leave a Reply

aplikasitogel.xyz hasiltogel.xyz paitogel.xyz
%d bloggers like this: